मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया पर पलटवार किया है। सीएम बोले कि मनकोटिया अनुशासनहीन फौजी हैं। वह हमेशा ऐसे ही रहे हैं।
वे केलांग में मनकोटिया की ओर से वीरभद्र सिंह के इस्तीफे के बयान को लेकर पूछे सवाल का जवाब दे रहे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि मनकोटिया जब फौज में थे, तब भी अनुशासनहीन थे।
इसलिए वह मेजर पद से ही बाहर हो गए। हमने उन्हें पुनर्स्थापित कर शाहपुर से टिकट दिया लेकिन, वह अपने सिवाय किसी और के बारे में नहीं सोचते हैं। फौज में सबसे पहले अनुशासन सिखाया जाता है लेकिन, मनकोटिया में अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं है।
गौर हो कि हाल ही में मनकोटिया को पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन पद से हटाया गया है। जिसके बाद मनकोटिया ने सीएम को जनहित में इस्तीफा देने की बात कही थी।
हालांकि, सीएम ने मनकोटिया के बयान को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की। पत्रकारों की ओर से मनकोटिया का उनके खिलाफ बयान बताने पर उन्होंने सख्त लहजे के साथ अपनी बात कही।