फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलिया के कहर पर बोले सीएम, काबू में है स्थिति

Thu, 21 Jan 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि पठानकोट आतंकी हमले के बाद सीमा पर सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच के लिए माहौल अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी शिमला में पीलिया के प्रकोप पर अब पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। इसके बाद ज्वालामुखी में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए वे काफी सजग हैं।

इसीलिए, जब-जब वे मुख्यमंत्री बने, उन्होंने शिक्षा विभाग को प्राथमिकता के आधार पर अपने पास ही रखा। उन्होंने कहा कि मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि शहरों की भांति प्रदेश के हर गांव का स्कूल एक समान विकसित हो ताकि किसी भी बच्चे में सरकारी स्कूलों के प्रति हीन भावना पैदा न हो।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयास सफल हुए तो वह दिन दूर नहीं, जब अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों में पढ़ाना पसंद करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार 100 करोड़ रुपये केवल स्किल डेवलपमेंट पर खर्च कर रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हिमाचल हर दिन नए आयाम छू रहा है। क्षेत्रवाद की राजनीति पर उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से हमें बचने की जरूरत है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें