हिमाचल के हमीरपुर दौरे पर गए सीएम वीरभद्र सिंह ने बिलासपुर के दो दिग्गज कांग्रेस नेताओं के बीच जारी विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि दोनों के बीच की लड़ाई मुर्खतापूर्ण हैं। दोनों नेताओं को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने ये बात कही।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि मूर्ख हैं, जो लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीनियर नेताओं को खुलकर लड़ना शोभा नहीं देता और यह पार्टी अनुशासन के खिलाफ भी है। मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं को चेताते हुए कहा कि एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी बंद करें और सयंम बरतें।
गौरतलब है कि बिलासपुर के कांग्रेस नेताओं के बीच इन दिनों जमकर बयानबाजी हो रही है। वहीं सीएम ने कहा कि भाजपा के कई लोग कांग्रेस के संपर्क में है जो भाजपा छोड़ना चाहते हैं।