फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कॉलेज में जमकर चलाएं फ्री इंटरनेट, सीएम ने शुरू की वाईफाई सुविधा

Wed, 04 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को सूबे के 18 सरकारी कॉलेजों में मुफ्त रिलायंस जियो वाईफाई सुविधा की शुरुआत की। रिलायंस जियो कॉलेज परिसरों को डिजिटल बनाने के लिए राज्य के 30 कॉलेजों में मुफ्त वाईफाई सुविधा देगा।
विज्ञापन


अगले चरण में जियो 12 और कॉलेजों को वाईफाई सुविधा से जोड़ेगा। राज्य सचिवालय में सुविधा की शुरुआत करने के बाद मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से सुविधा का उपयोग केवल ज्ञान अर्जन और अध्ययन उद्देश्यों के लिए करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल डिजिटल परिदृश्य में बदलाव लाने और आने वाले समय में राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों में विश्व स्तरीय डिजिटल अधोसंरचना सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नई तकनीक और अधोसंरचना से सशक्त बनाकर देश को विकसित करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य सचिव वीसी फारका, प्रधान सचिव शिक्षा आरडी धीमान, राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, रिलायंस जियो के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये कॉलेज जुड़े सुविधा से
राजकीय महाविद्यालय सोलन, हमीरपुर, सुजानपुर, नालागढ़, रामपुर बुशैहर, एक्सीलेंस कॉलेज संजौली, ठियोग, शाहपुर, नगरोटा बगवां, पालमपुर, घुमारवीं, कुल्लू, चौड़ा मैदान (कोटशेरा),  नाहन, एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर, हरिपुर, आरकेएमवी और शिवालिक नर्सिंग संस्थान कमलानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें