फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सत्ता में आ भी गई तो धूमल नहीं बनेंगे सीएम: वीरभद्र

Mon, 27 Mar 2017 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रोमिला देवी की भरेड़ी में आयोजित चुनावी रैली में विपक्ष पर लटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने लड़कियों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए सूबे में स्कूल और कॉलेज खोले हैं। विपक्ष ने यह आरोप लगाया था कि प्रदेश सरकार बिना बजट के जगह-जगह स्कूल और कॉलेज खोल रही है।
विज्ञापन


वीरभद्र ने कहा कि प्रदेश में अब और स्कूल-कॉलेज खोलने की आवश्यकता नहीं है। अब शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए अच्छे टीचर और अन्य सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जब भी कॉलेज की घोषणा करता हूं तो 15 करोड़ रुपये का बजट भी साथ में देता हूं जिसमें 5 करोड़ रुपये अकेले भवन पर ही खर्च होना होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोगारी भत्ता नए वित्तीय वर्ष अप्रैल से मिलेगा लेकिन औपचारिकता पूरी करने में अभी डेढ़ से दो माह का समय लगेगा। इसके अलावा भत्ते के लिए आवेदन मांगे जाएंगे और उनकी छंटनी की प्रक्रिया भी शुरू होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि
विज्ञापन


हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं अगले वित्तीय वर्ष से शुरू होंगी। जिस जगह पर मेडिकल कॉलेज खुलना है वहां पर फोरेस्ट क्लीयरेंस में वक्‍त लगेगा। क्षेत्रीय अस्पताल में कॉलेज कक्षाओं के लिए अस्पताल के विस्तार की प्रक्रिया भी शुरू है।

पता नहीं धूमल से क्यों नहीं मिलती मेरी कुंडली?

वीरभद्र सिंह ने कहा कि शांता कुमार के समय न अच्छा हुआ न किसी का बुरा। लेकिन नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने दो बार मुख्यमंत्री रहते हुए मेरे पर झूठे केस बनवाए। सत्र न्यायालयों में ट्रायल का सामना करना पड़ा और बाद में सभी मुकदमों में बाइज्जत बरी हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी मुख्यमंत्री को सेवा की शपथ लेकर बेगुनाह को जेल भेजने का प्रयास नहीं करना चाहिए और न ही राजनीतिक विरोधी को अपना शत्रु समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि धूमल ने मुख्यमंत्री रहते हुए ऐसे गलत काम किए हैं जिस पर महाभारत की तरह मैं एक पूरा ग्रंथ लिख सकता हूं। धूमल जब कोई काम करते हैं तो उसका दिखावा ज्यादा करते हैं लेकिन मनुष्य को नेकी कर और कुंए में डाल कहावत का अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन

धूमल को अपनी ही पार्टी से खतरा, नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री

वीरभद्र ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल को अपनी ही पार्टी से खतरा है वह अब कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी कारणवश प्रदेश में भाजपा सत्ता में आ भी जाती है तो भी धूमल की संभावना नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे परिवार के सदस्यों और रिश्तेदार का शराब कारोबार से दूर-दूर तक संबंध नहीं है और भाजपा अध्यक्ष ने हमीरपुर रैली में उन पर झूठे आरोप लगाए हैं।

सरकार ने शराब ठेकों पर शराब उपलब्ध करवाने के लिए एक कारपोरेशन का गठन किया है जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है। प्रदेश सरकार को इससे सीधे तौर पर 400 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। वीरभद्र ने कहा कि अगर बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने माफी न मांगी तो वह उन पर मानहानि का केस करेंगे।

सोचा नहीं था कि उपचुनाव होगा: वीरभद्र
मुख्यमंत्री वीरभद्र ने कहा कि आम चुनावों को देखते हुए भोरंज में उपचुनाव नहीं होना चाहिए था। लेकिन यह निर्वाचन आयोग का निर्णय है इसलिए हर वक्त चुनावों के लिए तैयार रहना चाहिए।

सांसद अनुराग ठाकुर के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि वीरभद्र एक साथ दो और तीन हल्कों से चुनाव लड़ लें लेकिन उन्हें जीतने नहीं देंगे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुराग को अपनी चिंता करनी चाहिए। मुझे अनुराग की नसीहत की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें