फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ण सिंह के घर पहुंचे सीएम वीरभद्र, कहा- उनके कामों को पूरा करेगी सरकार

Sun, 14 May 2017 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कर्ण सिंह की ओर से शुरू किए गए विकास कार्यों को गति दी जाएगी। इस ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट मंत्री कर्ण सिंह के निधन से बहुत दुख हुआ है। वे नेक व्यक्ति थे।
विज्ञापन


उन्होंने कभी किसी को तकलीफ नहीं दी। उनका रवैया हमेशा सकारात्मक रहता था। उनके निधन से क्षति हुई है। इसकी भरपाई करना मुश्किल है। जीवन कभी स्थिर नहीं रहता। कर्ण सिंह की अच्छाइयां हमेशा दिल और मन में रहेंगी।

सीएम वीरभद्र कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार सुबह करीब 11 बजे भुंतर हवाई अड्डे पर उतरे। इसके बाद सीधे कर्ण सिंह के निवास स्थान सुल्तानपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश्वर सिंह हुए भावुक, सीएम ने कहा, देंगे हर मदद

सीएम ने दिवंगत नेता कर्ण सिंह के शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान दिवंगत कर्ण सिंह की पत्नी डॉ. शिवानी सिंह, उनके पुत्र आदित्य विक्रम सिंह और भाई एवं विधायक महेश्वर सिंह भावुक हो गए।

सीएम ने परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस दौरान सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य और बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स, वन, मत्स्य पालन और जनजातीय विकास मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री

मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर, पूर्व सांसद एवं प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी की उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर, डीसी शिमला रोहन ठाकुर, डीसी सोलन राकेश कंवर, डीसी कुल्लू यूनुस, एसपी पदम चंद और अन्य लोगों ने सुल्तानपुर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें