फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में रोहड़ू को करोड़ों की सौगात दे गए सीएम वीरभद्र सिंह

Mon, 07 Mar 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रोहड़ू
विज्ञापन
समोली पुल का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक दिवसीय रोहड़ू दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को करोड़ों रुपये की  योजनाओं के शिलान्यास किए। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सबसे पहले जगोठी नाला में 1.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मचोती के भवन का शिलान्यास किया। उसके बाद करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से  बनने वाले सिविल अस्पताल रोहड़ू के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने करीब 10.30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 70 मीटर लंबे डबल लेन समोली पुल का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कुटाड़ा में पशु औषधालय खोलने तथा सरास में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंजूर करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि रोहड़ू से धमवाड़ी क्वार सड़क को चौड़ा कर टायरिंग की जाएगी।

इस योजना को स्वीकृति के लिए विश्व बैंक को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के अंदर सड़कों के जाल बिछाए हैं। करीब 34,000 किलोमीटर सड़कें प्रदेश में कांग्रेस की देन है। प्रदेश में सात नेशनल हाईवें भी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि रोहड़ू अस्पताल के अतिरिक्त भवन में आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दूसरा नाम निकास है। हिमाचल का विकास कांग्रेस की ही देन है। शिक्षा का विस्तार करने के लिए कांग्रेस कार्यकाल में हिमाचल के अंदर पंद्रह हजार से अधिक स्कूल खोले गए। सौ से अधिक डिग्री कॉलेज खोले गए। सरकार ने प्रदेश में तीन नए मेडिकल कोलेज खोलने का भी फैसला लिया है।

यह बात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को रोहड़ू के समोली में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर विधायक मोहन लाल  ब्राक्टा, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष  ईश्वर दास छवारू, उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर सहित भारी संख्या में  स्थानीय लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें