फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र बोले, ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से हों चुनाव

Mon, 20 Mar 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि ईवीएम के माध्यम से मतदान पर सवाल उठने के मामले में पार्टी स्तर पर चर्चा होगी। अगर ऐसा लगा कि ईवीएम में गड़बड़ी हो सकती है तो चुनाव आयोग से बैलेट पेपर की परंपरा शुरू करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी वे इस बारे में स्पष्ट तौर पर नहीं कह सकते हैं कि ईवीएम में गड़बड़ी होती है, लेकिन हिमाचल सरकार भी इस मामले को लेकर चर्चा करेगी। सीएम वीरभद्र सिंह शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

डलहौजी की कांग्रेस विधायक और पंजाब की पार्टी प्रभारी आशा कुमारी ने भी शिमला में ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी होने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बैलेट पेपर से ही चुनाव होने चाहिए, क्योंकि विकसित देशों में भी अब बैलेट पेपर से चुनाव को ही बेहतर प्रक्रिया माना जा रहा है।
विज्ञापन


अब सीएम वीरभद्र सिंह ने भी कह दिया है कि बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग की जाएगी। एक अन्य सवाल पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर संस्थागत चुनाव की व्यवस्था थी।

राष्ट्रीय कार्यसमिति का चुनाव भी चुने हुए डेलीगेट करते थे। इस पुरानी परंपरा को बहाल करना चाहिए। पदाधिकारी मनोनीत नहीं होने चाहिए, बल्कि चुनाव के जरिये चुनकर आने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें