फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष को दी नसीहत, कहा- बचपना छोड़ जिम्मेदारी से काम करें

Wed, 18 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू पर लगातार मुखर हैं। बीते दिन मार्गदर्शन करने के बजाय अपने हलके से चुनाव लड़ने की नसीहत देने के दूसरे ही दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री ने सुक्खू को एक और नसीहत दी।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि सुक्खू का बचपन गुजर चुका है। अब वह जिम्मेदारी से काम करें। किसी के नाम के आगे सीएम लगाने से कोई चुनाव नहीं जीतता। सीएम अपने किरदार से बनते हैं और कई मुख्यमंत्री चुनाव हारे हैं।

प्रदेशाध्यक्ष का ऐेसा बयान देना बचपना है। इससे उनके पद की गरिमा कम होती है। उनको बचपना छोड़ देना चाहिए। हालांकि, सीएम ने यह भी कहा कि सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल है। उन्होंने कहा कि सरकार में इस चुनावी साल में कोई और पार्लियामेंट सेक्रेटरी और सीपीएस नहीं बनेगा।
विज्ञापन


भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि जब भी प्रदेश का विकास होता है तो पता नहीं क्यों भाजपा के सीने पर सांप लोटते हैं। बता दें कि सुक्खू ने मीडिया से कहा था कि ठाकुर कौल सिंह और जीएस बाली के नाम के आगे सीएम लगा दें तो वे भी कहीं से भी चुनाव जीत सकते हैं।

अच्छा प्रत्याशी उतारकर जीतेंगे हमीरपुर उपचुनाव

सीएम ने कहा कि कांग्रेस अच्छा प्रत्याशी उतारकर हमीरपुर में भोरंज उपचुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस फिर से भारी मतों से जीतेगी।

नहीं बनेंगे नए जिले
सीएम ने कहा कि हिमाचल में नए जिले किसी भी सूरत में नहीं बनेंगे। ज्यादा जिले बनाकर विकास प्रभावित होने के साथ प्रशासन पर भी बोझ पड़ता है। भाजपा ने अपने कार्यकाल में नए जिले घोषित कर वहां एडीएम बैठा दिए थे। इसलिए, सरकार ने इस निर्णय को वापस ले लिया था।

सीएम बोले, पता नहीं, क्यों मजबूर हैं राज्यपाल
स्पोर्ट्स बिल पर सीएम ने कहा कि इसे लाने के लिए कांग्रेस सरकार प्रतिबद्ध है। कांग्रेस सरकार ने डेढ़ साल पहले स्वीकृति के लिए दो बार राज्यपाल को बिल भेजा लेकिन पता नहीं उनकी क्या मजबूरी है, जो वह स्वीकृति नहीं दे रहे हैं।

समय पर होंगे विधानसभा चुनाव
सीएम ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव समय पर होंगे। प्रदेश में समय से पहले चुनाव की उठ रही बातों पर कहा कि कांग्रेस सरकार अच्छा काम कर रही है। पंजाब में कांग्रेस की प्रस्तावित जीत के बावजूद हिमाचल में चुनाव समय पर ही होंगे।
विज्ञापन

बैकफुट पर सुक्खू, अब कोई कमेंट नहीं

सीएम वीरभद्र सिंह के बयान के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू बैकफुट पर आ गए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से मर्यादा में रहने पर दिए गए बयान पर सुक्खू से संपर्क किया गया तो वे बोले कि इस पर अब कोई कमेंट नहीं होगा।

ये मालूम रहे कि सोमवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा था कि बाली और कौल सिंह या किसी के नाम के आगे भी सीएम शब्द जुडे़ तो वे भी कहीं से ही जीत सकते हैं। इस पर सीएम वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को कड़ा पलटवार किया है।

वीरभद्र-सुक्खू की बयानबाजी पर कौल सिंह का भी नो कमेंट

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच सोमवार को हुई तीखी बयानबाजी के बाद स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर से जब पूछा गया कि वे इस पर क्या कहेंगे? इस पर कौल सिंह बोले कि जो ये सब बयान दे रहे हैं, उन्हीं से पूछें।

वे कुछ भी नहीं कहेंगे। कौल सिंह ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने पिछले चार साल में अनेक विकास कार्य किए हैं। कांग्रेस पार्टी फिर से सत्ता में आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें