फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी के नाम को लेकर संशय बरकरार

Tue, 13 Feb 2024 09:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के हिमाचल से राज्यसभा में जाने की संभावनाएं कम हो गई हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में जाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर अभी संशय बरकरार है। बैठक में बताया गया कि हाईकमान की ओर से प्रत्याशी का नाम तय किया जाएगा। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के हिमाचल से राज्यसभा में जाने की संभावनाएं कम हो गई हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार सोनिया राजस्थान से राज्यसभा में जा सकती हैं। अब कांग्रेस नेता अजय माकन और आनंद शर्मा के नाम की अटकलें हैं। 15 फरवरी को शाम पांच बजे तक राज्यसभा चुनाव के लिए राज्य विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल होने हैं। ऐसे में संभावित है कि बुधवार को कांग्रेस की ओर से हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में भेजे जाने वाले प्रत्याशी के नाम का ऐलान होगा। उधर, मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि राज्यसभा में कौन जाएगा, इसकी उन्हें अभी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें