सब कमेटी ने इसके बारे में कुछ संस्तुति दी है। 40 प्रतिशत पेंशन एडवांस लेने वाले कर्मचारियों के मामलों पर विचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उन्हें पूरा कम्यूटेशन मिले, इसके बारे में वह भी सोचते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम दी गई है। उनके कम्यूटेशन को भी सुरक्षित रखना है, इस पर विचार-विमर्श होगा। सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने पर भी कैबिनेट में चर्चा होगी। किन परिस्थितियों में आयु बढ़ानी है, उस पर चर्चा की जाएगी। अभी इसमें फैसला नहीं हुआ है, मगर इस प्रकार का नोट आया है, लेकिन रोजगार के साधन भी उपलब्ध करवानें हैं और युवाओं को भी ध्यान में रखना है।