फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Mitra Kendra: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- हिमाचल में खुलेंगे और 1000 लोकमित्र केंद्र

Wed, 05 Jul 2023 07:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला से जारी प्रेस बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उच्च गति की संचार सुविधा के लिए प्रदेश में ऑप्टिकल फाइबर केबल का नेटवर्क बिछाया जाएगा। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित कर लोगों को सुलभ सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में और 1,000 लोकमित्र केंद्र खोलेगी। इससे ग्रामीण युवाओं को घरद्वार रोजगार मिलेगा। बुधवार को शिमला से जारी प्रेस बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उच्च गति की संचार सुविधा के लिए प्रदेश में ऑप्टिकल फाइबर केबल का नेटवर्क बिछाया जाएगा। सरकार 5-जी सेवाओं को मजबूत करने के लिए संबंधित प्राधिकारियों के साथ भी मामले पर विचार-विमर्श करेगी।

विज्ञापन


लोकमित्र केंद्रों में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, राजस्व रिकॉर्ड, हिमाचली प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के लिए पंजीकरण, परीक्षा फॉर्म भरने और ऑनलाइन नौकरी के आवेदन जैसी सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित की जाएगी। सरकार ने स्टेट डाटा सेंटर उन्नत करने का भी निर्णय लिया है। चार माह में एक एकीकृत डाटाबेस प्रबंधन प्रणाली बनाई जाएगी। इसका उपयोग कृषि, पशुपालन, श्रम और रोजगार सहित विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) की मैपिंग के लिए होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हिम परिवार नामक एक रजिस्ट्री स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू की है। इसके तहत एक ही जगह पारिवारिक डाटा शामिल किया जाएगा।

कर्मचारी हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : सुक्खू
प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सुनिश्चित किया जा रहा है कि कर्मचारियों को उनके सभी देय लाभ समय पर मिलें। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंडीगढ़ में हिमाचल भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल भवन चंडीगढ़ के कर्मियों को आवास देने का मामला चंडीगढ़ प्रशासन से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवास की सुविधा कर्मियों की कार्यकुशलता में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में सम्मिलित कर प्रदेश सरकार ने न केवल वायदा निभाया है, बल्कि इन कर्मियों का भविष्य भी सुरक्षित किया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, हिमाचल भवन चंडीगढ़ के उप महा प्रबंधक अनिल कपूर समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें