फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhvinder Sukhu: रूहुन बोलीं- पापा ने किया बहुत संघर्ष, विश्वास था जरूर मिलेगा बड़ा पद

Mon, 12 Dec 2022 02:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सुक्खू की बड़ी बेटी कामुन ने कहा कि पापा और मम्मी ने बहुत मेहनत की है। 
हिमाचल और नादौन की जनता के हम आभारी हैं। पापा को बहुत मेहनत करते देखा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बेटियां रूहुन और कामुन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की छोटी बेटी रूहुन ने कहा कि पापा के मुख्यमंत्री बनने की बहुत खुशी है। पापा ने बचपन से ही बहुत संघर्ष किया है। मुझे विश्वास था कि एक दिन उन्हें कोई बड़ा पद मिलेगा। आज पापा की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता से संबंधित जो भी घोषणाएं की हैं, वह पूरी होंगी।

विज्ञापन


सुक्खू की बड़ी बेटी कामुन ने कहा कि पापा और मम्मी ने बहुत मेहनत की है। हिमाचल और नादौन की जनता के हम आभारी हैं। पापा को बहुत मेहनत करते देखा है। उन्हें देखकर लगता था, एक दिन बड़े पद पर पहुंचेंगे। चुनाव के समय तो पापा से मिलने का बहुत कम समय मिलता था, लेकिन जब भी मौका मिलता था, वो हमारे साथ रहते हैं। लोगों ने पापा को बहुत प्यार दिया है।

विज्ञापन

मेहनत और त्याग से पापा बने उपमुख्यमंत्री : आस्था

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने कहा है कि उन्हें आज बहुत खुशी हो रही है। सामान्य परिवार से आकर पापा आज प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री बने हैं। मैंने पापा के त्याग और मेहनत को देखा है। आस्था ने कहा कि मैं अपने मम्मी-पापा की एकलौती औलाद हूं। पापा को विधानसभा चुनाव में सहयोग करने के लिए मैं खुद भी चुनाव प्रचार में उतरी थी।

हरोली की जनता ने हमारे परिवार को बहुत अधिक प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के विकास को आगे ले जाना, आर्थिक संकट से प्रदेश का उबरना और घोषणाएं को तय समय से पूरा करना कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता रहनी चाहिए। प्रदेश की जनता को कांग्रेस पार्टी से बहुत अधिक आशाएं हैं, ऐसे में विकास में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें