फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu: गोबिंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारे और हाई स्पीड बोट, सीएम सुक्खू ने की घोषणा

Wed, 25 Oct 2023 11:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्यटन से युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने को लेकर हरसंभव प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोबिंद सागर झील में शीघ्र ही क्रूज, शिकारे, मोटर बोट्स और हाई स्पीड बोट्स तैरते नजर आएंगे। प्रदेश सरकार ने झील में वाटर गतिविधियों की अधिसूचना की घोषणा कर दी है। बुधवार को बिलासपुर में सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्यटन से युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने को लेकर हरसंभव प्रयास कर रही है। गोबिंद सागर झील को वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए नोटिफाई कर दिया गया है। अब इस झील में पर्यटक विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का लुत्फ उठाएंगे। इस बारे में घुमारवीं विस क्षेत्र के विधायक राजेश धर्माणी से बात की है। धर्माणी ने औहर में पर्यटन को लेकर सुझाव दिए हैं। वहां पर भी इन गतिविधियों को शुरू किया जाएगा। बता दें कि गोबिंद सागर झील में लुहणू घाट से भाखड़ा से पांच किलोमीटर पीछे तक के क्षेत्र को वाटर गतिविधियों के लिए अधिसूचित किया गया है। यह क्षेत्र करीब 60 किलोमीटर में फैला है।

विज्ञापन


किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का काफी लंबा भाग गोबिंद सागर झील के किनारे से होकर गुजरता है। झील में अब पर्यटन गतिविधियां होने से फोरलेन से गुजरने वाले पर्यटक आकर्षित होंगे। इससे रोजगार के द्वार भी खुलेंगे और एक नई जगह पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगी। इसके साथ ही झील के साथ लगते कई धार्मिक और पर्यटन स्थल भी विकसित होंगे। झील में गोवा की तर्ज पर क्रूज और डल झील की तर्ज पर शिकारे उतारने की तैयारी पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने की है। क्रूज में सैलानी लग्जरी पार्टियां कर सकेंगे। यहां खाने-पीने से लेकर हर तरह की सुविधा होगी। निवेश के लिए बड़ी कंपनियां पर्यटन विभाग के संपर्क में हैं। गोबिंद सागर झील में गतिविधियां शुरू होने से पर्यटन में बढ़ोतरी होगी। बिलासपुर से भाखड़ा बांध 65 किमी की दूरी पर है। यह साइट प्रदेशभर में पहली साइट होगी जो इतनी लंबी होगी। पर्यटक इस साइट पर रोमांचक सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें