फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश का रेड अलर्ट: सीएम सुक्खू बोले- सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क

Sat, 05 Jul 2025 05:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू  ने कहा कि प्रदेश सरकार उन सभी प्रभावितों को मकान किराये के रूप में पांच हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान कर रही है जिनके घर आपदा में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हाल ही में मूसलाधार बारिश के कारण जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है लेकिन वहां स्थिति सामान्य हो रही है। शनिवार को शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उन सभी प्रभावितों को मकान किराये के रूप में पांच हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान कर रही है जिनके घर आपदा में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने सराज क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि जिनके मकान सुरक्षित हैं, वे अतिरिक्त कमरों को प्रभावित परिवारों को किराये पर देने के लिए आगे आएं ताकि प्रभावित लोगों को आश्रय मिल सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वह एक बार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वह स्वयं लगातार जिला प्रशासन से संपर्क में हैं और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर निरंतर फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों तक खच्चरों के माध्यम से भी खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है और कुछ मार्ग बहाल कर दिए गए हैं जिससे राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विभाग ने रविवार के लिए रेड एलर्ट जारी किया है और प्रदेश सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।  उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार से प्रभावित क्षेत्रों में हैं जबकि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह शनिवार से इन क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की निगरानी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें