मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह वीरवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर सकते हैं और वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट के लिए हिमाचल प्रदेश को वांछित बजट की मांग करेंगे। सीएम सुक्खू अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी भेंट कर सकते हैं। मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। वह दो दिन नई दिल्ली में रहने के बाद शिमला लौटेंगे।