फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सोसायटी ने जताया उप मुख्यमंत्री का आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी टुटीकंडी ने चमियाना अस्पताल के लिए टेंपो ट्रेवलर टैक्सी सेवा शुरू करने पर उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया है। सोसायटी के प्रधान सुधीर चावला, वरिष्ठ उप प्रधान दयाल चौहान, कोषाध्यक्ष प्रदीप कश्यप और महासचिव संजय जामवाल ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से प्रदेशभर से बसों के माध्यम से आईएसबीटी और वहां से चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आने वाले मरीजों को टैक्सी सेवा मिली है। उन्होंने कहा कि इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि टेंपो ट्रेवलर सेवा को हर एक या आधे घंटे के अंतराल में चलाया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें