फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: काजा पहुंचे सीएम सुक्खू, रोंगटोंग सोलर पावर प्लांट का करेंगे उद्घाटन; रांगरिक में सुनेंगे समस्याएं

Wed, 14 Oct 2026 01:02 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के तहत लाहौल-स्पीति के काजा पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
काजा पहुंचने पर सीएम सुक्खू सुक्खू का भव्य स्वागत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के तहत जनजातीय क्षेत्र काजा पहुंचे। काजा हेलीपैड पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिमला के जुब्बड़हट्टी हेलीपैड से हेलिकॉप्टर के जरिए काजा पहुंचे। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों से जुड़े कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। वह रोंगटोंग सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करने के साथ अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद काजा के लाडारचा मैदान में जनसभा को संबोधित कर लोगों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन


विकास कार्यों के साथ जनता से संवाद
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से मुलाकात और क्षेत्र की समस्याओं को सुनने पर भी जोर रहेगा। जनसभा के दौरान सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से करेंगे मुलाकात
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम करीब पांच बजे ‘की’ स्थित वृद्धाश्रम पहुंचेंगे। यहां वह वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी लेंगे।

रांगरिक में करेंगे रात्रि ठहराव
वृद्धाश्रम के दौरे के बाद मुख्यमंत्री रांगरिक जाएंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव निर्धारित है। इस दौरान वह महिला मंडलों और युवक मंडलों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी मांगें और समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान की दिशा में कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन


अगले दिन काजा से होंगे रवाना
कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री अगले दिन सुबह काजा से कड़छम हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को सड़क, बिजली, ऊर्जा परियोजनाओं और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों को सरकार के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें