फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radha Swami Satsang Beas: गुरिंदर सिंह महाराज से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू और आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह

Sun, 05 May 2024 12:40 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा ने रविवार को राधा स्वामी सत्संग परिसर परौर में डेरा प्रमुख महाराज गुरिंदर सिंह से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। 
 
विज्ञापन
गुरिंदर सिंह महाराज से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू और आनंद शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और आनंद शर्मा जो कि कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं उन्होंने रविवार को राधा स्वामी सत्संग परिसर परौर में डेरा प्रमुख महाराज गुरिंदर सिंह से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ''आज कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आनंद शर्मा जी, मंडी से विक्रमादित्य सिंह जी तथा शिमला से विनोद सुल्तानपुरी के साथ राधा स्वामी सत्संग व्यास के डेरा प्रमुख बाबा जी से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सत्संग में भाग लिया। गुरुओं का आशीर्वाद सदैव प्रदेश और आम जनता के लिए लगन के साथ काम करने की ऊर्जा देता है।''

विज्ञापन




बता दें कि 71 वषीय आनंद की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ काफी नजदीकियां हैं। सुक्खू को प्रदेश की राजनीति में आगे बढ़ाने में आनंद शर्मा की अहम भूमिका मानी जाती है। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को कांगड़ा संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं आनंद शर्मा
5 जनवरी, 1953 में शिमला में जन्मे आनंद शर्मा ने आरपीसीएएडीबी कॉलेज (अब आरकेएमवी) और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। एनएसयूआई के संस्थापक सदस्य रहे आनंद शर्मा 2006 से 2009 तक विदेश राज्य मंत्री, 2009 से 2014 तक केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग व कपड़ा मंंत्री, 8 जून 2014 से 2022 तक विपक्ष में उपनेता रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें