शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने माल रोड पर पर्यटकों से बातचीत की और हिमाचल प्रदेश में घूमने के उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पर्यटकों से प्रदेश में पर्यटन स्थलों के भ्रमण और यहां बिताए समय को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा भी लिया। इस अवसर पर शिमला के विधायक हरीश जनारथा, विधायक भुवनेश्वर गौड़, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, ओएसडी रितेश कपरेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो