शिमला। 11 केवी एचटी/एलटी लाइन पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण 22 अक्तूबर को 11 केवी मल्याणा-समिट्रि फीडर पर शटडाउन रहेगा। अपर और लोअर समिट्रि, गुज्जर कॉलोनी, फ्रूउ, मरियान, चमियाना और शुराला समेत आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल ढली के असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर शुभम चौहान ने बताया कि सुबह दस से शाम पांच बजे तक यह पावर कट रहेगा। अगर मौसम खराब रहता है तो 23 अक्तूबर को काम किया जाएगा।