मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने का कार्यक्रम बदल गया है। वह पत्नी डॉ. साधना ठाकुर के साथ तिरुपति पहुंचे। उन्होंने वहां माथा टेका। अब लौटने पर ही सीएम दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय मंत्रियों से मिल सकते हैं। वह रविवार या सोमवार को लौट सकते हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार उनका नई दिल्ली में आधिकारिक बैठकें थीं। सूत्रों के अनुसार बैठकें टाल दी गई हैं।
सीएम छह मार्च को अपना चौथा बजट पेश करने जा रहे हैं। उससे पहले उनकी केंद्रीय मंत्रियों से भी बैठकें प्रस्तावित हैं। जयराम हिमाचल के लिए प्रचुर आर्थिक मदद जारी करने का मामला केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष रखना चाहते हैं। कोरोना काल में इस बार बजट भी पूरी तरह से केंद्र की बैसाखी पर ही निर्भर होगा। इस संबंध में भी उनका दिल्ली का यह दौरा तय हुआ माना जा रहा था, मगर केंद्रीय मंत्रियों से भेंट करने से पहले मुख्यमंत्री तिरुपति चले गए हैं।