फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के लिए काम करना है तो अनिल को खोना होगा मंत्री पद और सदस्यता: जयराम

Sun, 07 Apr 2019 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दो टूक कहा कि अनिल शर्मा को अगर मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी अपने बेटे आश्रय के लिए लोकसभा चुनाव में काम करना है तो उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद और विधानसभा की सदस्यता खोनी पड़ेगी। अनिल भाजपा में रह कर पार्टी की सेवा करना चाहते हैं तो मंत्रिमंडल और पार्टी में भी रहेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंत्री अनिल शर्मा को खुद अपनी भूमिका तय करनी होगी कि वे कहां जाना चाहते हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार पर रवाना होने से पहले पांवटा में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश की चारों लोस सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। मंडी की सीट पर इस बार जीत का अंतर और बढ़ेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल शर्मा भाजपा में रहना चाहते हैं या बेटे के साथ कांग्रेस में जाना चाहते हैं, इससे पार्टी को कोई भी आपत्ति नहीं है। उनको लेकर प्रदेश भाजपा में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। पार्टी एकमत है। सीएम पांवटा में नाश्ता करने के बाद उत्तराखंड के कैंचीवाला और बरोटीवाला में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें