फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भी सरदार पटेल की मूर्ति बनाने पर विचार : जयराम

Wed, 31 Oct 2018 06:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजधानी शिमला में एकता दौड़ को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हरी झंडी दिखाई। चौड़ा मैदान से रिज मैदान तक हुई दौड़ में शामिल छात्रों ने एकता और अखंडता का संदेश दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में हिमाचल में भी मूर्ति बनाए जाने के सुझाव आए हैं। इस पर सरकार विचार आवश्यक करेगी। प्रदेश में मंडी में सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर कॉलेज चल रहा है।
 

देश के लिए इंदिरा गांधी का भी अहम योगदान

वहां उनकी एक छोटी की प्रतिमा भी लगाई गई है।  सरदार पटेल का देश को एक करने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर जनता को समर्पित किया।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, हिमफेड के चेयरमैन गणेश दत्त, नगर निगम की मेयर कुसुम सदरेट मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी अहम योगदान रहा है। वो निर्भीक महिला थीं। देश को आगे बढ़ाने के उनके योगदान को नहीं भूलाया जा सकता है।
विज्ञापन

चार्जशीट के आरोप साबित न हुए तो सरकार करेगी कार्रवाई

कांग्रेस के चार्जशीट दाखिल करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर दायर की जाने वाली चार्जशीट में लगाए आरोप जांच में साबित न हुए तो आरोप लगाने वाले के खिलाफ सरकार कानूनी कार्रवाई करेगी। 

उन्होंने कहा कि वो ये न भूलें कि पिछले पांच साल के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का आरोप पत्र भी सरकार के पास है और वह विचाराधीन है। कांग्रेस के पास चुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने नसीहत दी कि उनको सही ढंग से साथ चलना चाहिए, उनकी ओर से अच्छे सुझाव आमंत्रित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें