फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम बोले- स्कूल परीक्षाएं हों या नहीं, यह सोशल मीडिया तय नहीं करेगा

Sun, 18 Apr 2021 08:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में दसवीं और बारहवीं कक्षा की राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं करवानी हैं या रद्द करनी हैं, यह सोशल मीडिया तय नहीं करेगा। सोशल मीडिया पर परीक्षाएं करवाने की मांग कर सरकार की आलोचना करने वालों पर मुख्यमंत्री ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी और व्यक्ति का जीवन सरकार के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


अब जो कोरोना वायरस है, उसका संक्रमण युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते परीक्षाएं रद्द की गई हैं। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शांता कुमार ने सही बात कही है, लेकिन मैं कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं कर रहा। मैं प्रदेश के जिलों में कोरोना से बचाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक कर रहा हूं। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने शनिवार को पालमपुर में कहा था कि कोरोना से बचने के लिए सरकार को सभी राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें