फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मोदी-शाह की मौजूदगी में सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां

Thu, 01 Mar 2018 10:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कर रहे थे। 

विज्ञापन


इस अवसर पर सीएम जयराम ने केंद्र और राज्य की योजनाओं से अब तक हासिल उपलब्धियों की जानकारी दी। बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न कल्याणकारी व विकास योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन समेत प्रगति के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। 

इस दौरान निम्न स्तर तक अति-निर्धन और प्रत्येक लाभार्थी को लाभान्वित करने के उद्देश्य को हासिल करने पर विशेष बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न केंद्रीय व राज्य योजनाओं तथा राज्य में इनकी उपलब्धियों के बारे अवगत करवाया। 
विज्ञापन


उन्होंने राज्य के समग्र विकास और आम जनमानस के कल्याण के लिए योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन का आश्वासन दिया। बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें