फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रियों से मिले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उठाई ये मांगे

Wed, 28 Feb 2018 11:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में दो केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को एक केंद्रीय विद्यालय के लिए आग्रह किया, जिसके लिए 10 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी तथा पर्वतीय राज्य की विशेष आवश्यकताओं के दृष्टिगत नियमों में छूट देने का भी आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से एनआईटी हमीरपुर के स्तरोन्नयन की भी मांग की। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत 205.12 करोड़ रुपये तथा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत 230.10 करोड़ रुपये की राशि भारत सरकार के पास लंबित है। उन्होंने इस राशि को शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नाहन के समीप आईआईएम के नए भवन की आधारशिला रखने के लिए केंद्रीय मंत्री को हिमाचल आने का न्यौता दिया। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय की शीघ्र स्थापना के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन

पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान के आधुनिकीकरण को सैद्धांतिक मंजूरी 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

सीएम ने हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण विकास का अलग से राज्य संस्थान खोलने के अलावा थुनाग में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान के आधुनिकीकरण के लिए धनराशि प्रदान करने की भी मांग की। उन्होंने भू-अभिलेखों के आधुनिकीकरण के लिए भी धन राशि प्रदान करने का आग्रह किया।

इसके लिए केेंद्रीय मंत्री ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। ठाकुर ने चालू वित्त वर्ष के दौरान आर-अर्बन योजना के तहत राज्य के लिए दो और परियोजनाएं प्रदान करने का भी आग्रह किया और कहा कि पहले ही चालू वित्त वर्ष के लिए तीन योजनाएं स्वीकृत हैं।

केंद्रीय मंत्री ने थुनाग में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान के आधुनिकीकरण के लिए धनराशि प्रदान करने के लिए सैद्धांतिक तौर पर सहमति प्रदान की और आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश में जब भी आवश्यकता होगी। विभिन्न परियोजनाओं के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होेने जा रही बैठक में भाग लेंगे और बुधवार को वापस शिमला लौटेंगे। ये बैठक कौल विकास, कृषि विकास आदि कई मुद्दों पर होने जा रही है। इसमें अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें