फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम से बोले पीएम मोदी, विकास की राह पर बढ़ें, देंगे मदद

Sat, 30 Dec 2017 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि सूबे में पूर्व की वीरभद्र सिंह सरकार के अंतिम छह महीनों के दौरान लिए गए फैसलों की समीक्षा की जाएगी। ठाकुर ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार से भी मुलाकात की।

सीएम ने बताया कि पीएम मोदी ने हिमाचल के विकास को लेकर उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने कहा है कि वह हिमाचल को विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए काम करें, केंद्र सरकार हरसंभव मदद करेगी।
विज्ञापन


वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में लिए गए फैसलों की जांच के सवाल पर ठाकुर ने कहा, हम उनके अंतिम छह महीने के दौरान लिए गए फैसलों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

शिमला लौटेंगे सीएम

पुरानी सरकार ने आनन-फानन और राजनीति से प्रेरित होकर कई ऐसे निर्णय लिए, जिनमें वित्तीय मंजूरी तक नहीं ली गई। हम ऐसे निर्णयों की समीक्षा करेंगे, जिनमें बजट का प्रावधान भी नहीं किया गया है।

समीक्षा के बाद जो फैसले उचित लगेंगे, उन पर काम जारी रहेगा। जिन फैसलों में बजट का प्रावधान ही नहीं किया गया, उन पर पुनर्विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई दिल्ली से आज वापस शिमला लौटेंगे। सीएम जयराम ठाकुर नई दिल्ली के सफदरगंज एयरपोर्ट से करीब तीन बजे चलेंगे और साढे़ चार बजे अनाडेल शिमला पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें