फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से विभागों की ऑनलाइन निगरानी, ऐप का शुभारंभ

Wed, 04 Apr 2018 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सचिवालय में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड ऐप शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी ऐप राज्य के लोगों को प्रभावी, उत्तरदायी तथा जिम्मेदार प्रशासन प्रदान करने में कारगर साबित होंगे। 

विज्ञापन


राज्य सरकार के सभी विभाग सीधे मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से जुड़ेंगे और मुख्यमंत्री को विभागों की तमाम योजनाओं और क्रियान्वयन की प्रगति ऑनलाइन मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के साथ 24 से अधिक विभागों की 53 परियोजनाओं का पंजीकरण किया जा चुका है। शीघ्र ही अधिकांश विभाग मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के साथ पंजीकृत हो जाएंगे। 

एक अन्य ऐप को लांच करते हुए सीएम ने कहा कि  25 सेवाओं के लिए सीधा लाभ हस्तांतरण योजना भी लाभार्थियों को लाभान्वित करेगी। योजना के अंतर्गत सभी उपदान तथा सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है। 

विज्ञापन

अब मानदेय सीधे आंगनबाड़ी वर्करों के खाते में 

ऑनलाइन प्रक्रिया से फर्जी लाभार्थियों का पता चलेगा। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर के नेतृत्व में राज्य सरकार में कार्यभार संभालते ही यह स्पष्ट कर दिया था कि सुशासन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित बनाया जाएगा।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव मनीषा नंदा, प्रधान सचिव आईटी जेसी शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी ऐप राज्य में आंगनबाड़ी केंद्रों की जियो मैपिंग सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल आधार लिंकेज के मामले में दिल्ली तथा गोवा के बाद देश का तीसरा राज्य है।

इस ऐप से न केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रभावी ढंग से कार्य करने बल्कि उनके देय को सीधे उनके खातों में हस्तांतरित करने में भी मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का इस माह का मानदेय ऐप का बटन दबाकर सीधे उनके खातों में हस्तांतरित किया। 
विज्ञापन

यहां होगा हिमाचल दिवस समारोह

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 15 अप्रैल को कांगड़ा जिले के इंदौरा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज तथा उद्योग मंत्री विक्रम सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा हिमाचल दिवस पर हर जिले में कार्यक्रम होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सोलन, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर हमीरपुर, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर चंबा, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज रिकांगपिओ, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा शिमला, शहरी

विकास मंत्री सरवीण चौधरी बिलासपुर, कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा किन्नौर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ऊना, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर कुल्लू, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मंडी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल नाहन में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें