फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीदरलैंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जश्न में शामिल हुए सीएम जयराम, इस दिन लौटेंगे

Sun, 16 Jun 2019 06:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नीदरलैंड के डैम स्क्वायर में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जश्न में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय दूतावास के अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य लोगों को संबोधित किया।

विज्ञापन


बता दें इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 21 जून को पांचवीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को नीदरलैंड से नई दिल्ली लौट आएंगे। सीएम जयराम ठाकुर के साथ हिमाचल से गया पूरा प्रतिनिधिमंडल भी वापस आ जाएगा।

जर्मनी और नीदरलैंड के सप्ताह भर के दौरे के बाद सीएम के नेतृत्व में हिमाचल का प्रतिनिधिमंडल निवेशकों को धर्मशाला में प्रस्तावित मेगा इन्वेस्टर मीट का न्योता देकर वापस आ जाएगा। नई दिल्ली से सीएम और यह प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ही शिमला पहुंच पाएगा।
विज्ञापन


इस प्रतिनिधिमंडल के शिमला लौटने के बाद प्रदेश भाजपा की ओर से सीएम का शिमला के अनाडेल में स्वागत कार्यक्रम भी रखा गया है। पहले सीएम और प्रतिनिधिमंडल के 17 जून को शिमला पहुंचने का कार्यक्रम था, मगर अब यह प्रतिनिधिमंडल 17 जून को दिल्ली ही पहुंच पाएगा।

नीदरलैंड से दिल्ली की फ्लाइट दस बजे बताई जा रही है। उस वक्त हिमाचल में दोपहर बाद का वक्त होता है। ऐसे में यह प्रतिनिधिमंडल सोमवार देर रात को दिल्ली पहुंच पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें