फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 23 करोड़ से बना अटल सदन जनता को समर्पित, इतने लोगों के बैठने की होगी क्षमता

Tue, 25 Dec 2018 04:20 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिवंगत प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मंगलवार को ढालपुर में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल सदन का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


680 लोगों के बैठने की क्षमता वाले सभागार के अलावा यहां 100 से अधिक लोग ठहर सकते हैं। इस सदन को काष्ठकुणी शैली में तैयार किया गया है। इस मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। 

उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग सुरंग का नाम भी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा। इस संबंध में भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला के ऐतिहासिक रिज और कुल्लू के ढालपुर मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। 

पांच साल में फट्टे लगाती रही कांग्रेस: जयराम

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने वाजपेयी को भी नहीं छोड़ा। भाजपा सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने यहां अटल सदन का शिलान्यास किया लेकिन बाद में कांग्रेस ने सत्ता में आकर दोबारा शिलान्यास कर अटल सदन का नाम बदल दिया था।   

वहीं, लगवैली के डुघीलग गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार विकास के नाम पर पांच साल तक फट्टे ही लगाती रही। धरातल पर कोई भी विकास नहीं हुआ है।

कांग्रेस के नेता अब उनसे एक साल का हिसाब मांगते हैं। सदन में पूछते हैं कि दिल्ली से कितने पैसे लाए। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस के जेब में पैसे नहीं आते, वे विश्वास ही नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सता परिवर्तन के साथ एक पीढ़ी का भी परिवर्तन हुआ है। एक साल में उन्होंने केंद्र से नौ हजार करोड़ लाए हैं जो आज तक कभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

तकनीकी विवि में स्थापित हुई अटल चेयर

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के अध्ययन को लेकर अटल चेयर स्थापित की गई। तकनीकी विवि हमीरपुर देश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय है, जहां अटल चेयर स्थापित की गई है।

इस मौके पर तकनीकी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. एसपी बंसल और डीन अकादमिक प्रो. कुलभूषण चंदेल ने अटल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वाइस चांसलर प्रो. बंसल नेे बताया कि आने वाले समय में अटल चेयर एक संस्थान के रूप में काम करेगी।
 
 इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल की ओर से लिखी गई कविताएं भी पढ़ी गईं। हमीरपुर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एचएस जंवाल, प्रदेश भाजपा के सहमीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री समेत विवि का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

प्रो. बंसल ने बताया कि एक त्रैमासिक पत्रिका भी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस चेयर के स्थापित करने से न केवल रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी बल्कि अटल के जीवन पर शोध करने वाले शोधार्थियों और देश को बहुत ज्यादा लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें