स्काउट आंदोलन में भाग लेने से उनमें आत्मविश्वास और उत्साह की भावना उत्पन्न होगी। कुल्लू जिले में बाढ़ के दौरान प्रभावितों की मदद में भारत स्काउट्स और गाइड्स के विद्यार्थियों की भूमिका की सराहना की। बताया कि एसोसिएशन के साथ 1897 पाठशालाएं, 67 महाविद्यालय तथा 7 खुली इकाइयां पंजीकृत हैं।
प्रदेश में स्काउट्स और गाइड्स की कुल संख्या 48230 है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मनीला फिलिपिनिज में हाल ही में आयोजित 26वें एशिया पैसिफिक स्काउट सम्मेलन के दौरान एशिया पैसिफिक मैसेंजर्स ऑफ पीस हीरो अवार्ड प्राप्त करने के लिए ज्योति चरण चौहान को सम्मानित भी किया।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि स्काउट्स और गाइड्स अपने सदस्यों को मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इस दौरान शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रोहित जमवाल, पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ. दिनकर बुराथोकी, प्रदेश विश्वविद्यालय के कुल सचिव जेएस नेगी आदि मौजूद रहे।