फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावुक हुए सीएम, कहा- पीएम और शाह का ये संकेत नहीं समझ पाया था

Thu, 04 Jan 2018 01:48 PM IST
अखिलेश महाजन/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपनी जन्मभूमि छोटी काशी पहुंचे जयराम ठाकुर भावुक हो गए। मंडी जनपद में अपने गृहक्षेत्र के पहले मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जनता का उत्साह देखते ही बना।

विज्ञापन


ऐतिहासिक सेरी मंच पर मुख्यमंत्री रुंधे गले से बोले, जनता के इस आदर और सत्कार को देखकर कुछ भी बोलने का मन नहीं, बस खुशी के पल को साझा करने का ही मन है।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जनता का आशीर्वाद लेने पहुंचा है। हालांकि सीएम पूरे प्रदेश की जनता का होता है, लेकिन मंडी की जनता और उनकी प्रार्थना से देवकृपा हुई है।
विज्ञापन


अपने राजनैतिक कॅरिअर में मंडी से जुड़ीं यादें ताजा करते हुए कहा ‘जब भी समर्थक सेरी मंच पर प्रदेश का नेता कैसा हो, जयराम जैसा हो के नारे लगाते थे तो कहता था भई रुक जाओ अभी नहीं।

जनता का यह नारा इतनी जल्दी हकीकत बन जाएगा, ऐसा सोचा ही नहीं था। शायद मंडी जनपद ने इस लम्हे के लिए दिल से प्रार्थना की होगी, जो यह सपना साकार हो गया।’

अब बारी मंडी की

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान के बाद रिजल्ट के बीच सवा महीने का समय था। इस बीच सरकार बनने के लिए जोड़तोड़ करते रहे। यकीन था कि जीतेंगे जरूर और अब की बार सरकार बनाने में सबसे बड़ी भागीदारी मंडी की होगी। हुआ भी वही।

कांग्रेस यहां खाता भी नहीं खोल पाई। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के न जीत पाने का उन्हें व्यक्तिगत तौर पर दुख है। इसी बीच सीएम बनने की अटकलों का दौर चला। कौन सीएम की दौड़ में आगे है कौन पीछे, इस सब पर उनका फोकस नहीं था।

उन्हें इतना यकीन था कि कांगड़ा, शिमला और हमीरपुर से सीएम बन चुके हैं। अब बारी मंडी की है। लिहाजा मंडी को जिम्मेवारी मिल सकती है।

उन्होंने जनता से आग्रह किया कि हर पांच साल में सरकार बदलने का क्रम त्यागें। पांच साल एक सरकार तो पांच साल दूसरी सरकार के बजाय लंबे समय तक एक ही सरकार चुनें, ताकि प्रदेश के विकास को गति मिल सके।
विज्ञापन

नहीं समझ पाया था पीएम और शाह के संकेत

ठाकुर जयराम ने कहा कि सुंदरनगर में चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कई संकेत दिए जो वह समझ नहीं पाए।

मंडी में रैली के दौरान पीएम ने उन्हें नजदीक आकर खड़े होने को कहा था तो थुनाग में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बोले थे, जयराम ठाकुर को पांचवी बार विधानसभा भेजो, यह बहुत बड़े आदमी बनेंगे।

सीएम बनने के बाद जब वह अमित शाह से मिले तो उन्होंने कहा कि मेरी जुबान से ऐसे ही निकल गया था और तुम बड़े आदमी बन भी गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें