फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ली अफसरों की क्लास, ये रही वजह

Tue, 19 Jun 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकारी निवास ओकओवर में अफसरों की क्लास ली।दिल्ली में नीति आयोग की बैठक के बाद दूसरे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सचिवालय के अफसरों को सरकारी निवास ओकओवर तलब किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की बैठक के मुख्य बिंदुओं पर सीएम ने अफसरों के साथ चर्चा करनी थी। इसको लेकर उन्होंने अफसरों को ओकओवर बुलाया था।

कई अफसरों के नदारद पाए जाने पर जयराम ठाकुर ने उन्हें लताड़ लगाई और अफसरों को कार्य निष्ठा से करने की नसीहत दी। सूत्रों के मुताबिक अफसरों को सुबह साढ़े 9 बजे तक ओकओवर बुलाया गया था।
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में हुई बैठक में किसानों के हित, हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने और बागवानी क्षेत्र में हिमाचल को और आगे ले जाने के मामले प्रमुखता से उठाए थे।

इन बिंदुओं पर उन्होंने अफसरों के साथ चर्चा करनी थी। मुख्यमंत्री आवास स्थान ओकओवर के बाद जयराम सचिवालय पहुंचे। यहां फिर उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने दोपहर बाद 3 बजे प्रेसवार्ता बुलाई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें