फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले 100 दिन में पूरे हुए कार्यों की ब्रांडिंग करेगी जयराम सरकार

Sun, 01 Apr 2018 12:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम सरकार ने कार्यकाल के पहले सौ दिन में पूरे हुए कार्यों की ब्रांडिंग कर जनता तक पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी विभागों से तीन-तीन कार्यों की संक्षिप्त रिपोर्ट मांगी है। इसमें पूरे हुए कार्यों की फोटो के अलावा उनके विवरण शामिल हैं।

विज्ञापन


इन सभी विवरणों की एक बुकलेट बनाकर सरकार उसे रिलीज करेगी। विवरण के लिए पांच अप्रैल की मियाद तय की गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने काम काज संभालने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में सभी विभागों को सौ दिन का लक्ष्य तैयार करने के निर्देश दिए थे।

प्रदेश के 53 विभागों ने करीब सात सौ से ज्यादा लक्ष्य तय किए जिनकी मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव द्वारा छंटनी के बाद छह सौ के करीब लक्ष्य रह गए। इसके बाद से सौ दिन के इन लक्ष्यों के आधार पर ही उनके काम काज की समीक्षा की जा रही थी। मुख्य सचिव विनीत चौधरी और मुख्यमंत्री कार्यालय समय-समय पर इन लक्ष्यों की समीक्षा कर रहा था।
विज्ञापन


अब सरकार के तीन महीने पूरे होने के बाद सौ दिन के पूरे हुए लक्ष्यों की ब्रांडिंग की तैयारी की जा रही है। इसके तहत मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी विभागों से रिपोर्ट मांगी है। इन विवरणों को इकट्ठा कर सूचना एवं जन संपर्क विभाग एक बुकलेट तैयार करेगा जिसको लोगों को वितरित कर जन जन को सरकार की कार्यशैली से अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन

एक पंथ से सधेंगे कई काज

सूत्रों की मानें तो प्रदेश सरकार इस बुकलेट के जरिये कई लक्ष्य साधने का प्रयास कर रही है। पहला तो विपक्ष पर पलटवार होगा जो लगातार सरकार पर कोरी घोषणाएं करने का आरोप लगा रही है। वहीं, जनता को भी सरकार की कार्यशैली और शासन की जानकारी देकर विश्वास बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके अलावा जयराम सरकार के इस कदम को अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, साल भर बाद ही लोकसभा चुनाव संभावित हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार अपने कार्यों के जरिये भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को बरकरार रखने का भी प्रयास कर रही है ताकि लोकसभा चुनाव में इसे भुनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें