फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव से पहले सरकार में ओहदों को बना रहे दबाव

Wed, 01 Aug 2018 12:55 PM IST
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले अपनी अहमियत की ऐंठ दिखाकर जयराम सरकार में एंट्री के लिए भाजपा के कई असंतुष्ट नेता केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव बना रहे हैं। इन नेताओं ने मंत्री से लेकर बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की कुर्सी कब्जाने की सियासत तेज कर दी है। भाजपा के ये नेता लगातार दिल्ली के दौरे कर रहे हैं।

विज्ञापन


इनमें से कई संघ से पक्के जुड़ाव के भी सबूत पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में दिल्ली जाकर मंत्रियों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिया है। शिमला लौटकर उन्होंने मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना से इंकार नहीं किया तो भाजपा के भीतर भूचाल सा आ गया।

अब मंत्री भी तमाम आशंकाओं के बीच फील्ड में ज्यादा चुस्त दिख रहे हैं। इसी बीच मौके की नजाकत देखकर कुछ वरिष्ठ नेताओं ने भी मंत्रिमंडल में शामिल होने का अभियान शुरू कर दिया है और दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं। ये भाजपा के पुराने नेता होने के साथ अनुभव और वरिष्ठता की दुहाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

असंतुष्ट भाजपा नेताओं की दिल्ली में भी लॉबिंग

निगमों-बोर्डों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष जल्द बनाए जाने की सीएम बात कर चुके हैं। इस महीने अमित शाह के प्रस्तावित दौरे के बाद फै सला लेने के संकेत भी दे चुके हैं। इन मलाईदार ओहदों को पाने के लिए मौजूदा विधायक ही नहीं, बल्कि विधानसभा चुनाव में हारे भाजपा प्रत्याशी, पूर्व विधायक और वे सब नेता शामिल हैं जिनके विधायक रहते या अन्य अहम भूमिकाओं में होने के बावजूद टिकट काटे गए थे।

वे सब इस अवसर को चूकने नहीं देने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। ये दिल्ली से लेकर ओकओवर और सचिवालय के गलियारों में खूब पसीना बहा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे का कहना है कि यह सब मामले मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र के हैं। वही इन सारी बातों पर स्थिति साफ कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें