फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर: लंबित कार्यों को पंद्रह दिन में पूरा करें अफसर, वरना कार्रवाई

Tue, 23 Nov 2021 08:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को लोगों के फीडबैक पर पंद्रह दिन के भीतर लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश हैं। साथ ही चेताया है कि विकास कार्यों में लापरवाही बरती तो अधिकारी कार्रवाई झेलने के लिए भी तैयार रहें।  
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसदीय सीट मंडी के उपचुनाव में हार के मंथन में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं और विकास के अन्य कार्यों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फीडबैक दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को लोगों के फीडबैक पर पंद्रह दिन के भीतर लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश हैं। साथ ही चेताया है कि विकास कार्यों में लापरवाही बरती तो अधिकारी कार्रवाई झेलने के लिए भी तैयार रहें।  

विज्ञापन


रविवार को पंडोह में सराज के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। सोमवार को मंडी में मंडी संसदीय क्षेत्र के मंत्रियों, विधायकों और अन्य पदाधिकारियों की बैठक हुई। उल्लेखनीय है कि मंडी जिला में सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है।

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक सड़कों की टारिंग पूरी नहीं हुई है। जगह-जगह गड्ढों और सड़कों की बदहाली से लोग खफा हैं। बिजली के अघोषित कटों से हर कोई परेशान है। सिंचाई और पेयजल योजनाएं हांफ चुकी हैं जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टाफ की कमी से मंडी नगर निगम में भी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें