मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पांच दशकों तक सत्ता में रही कांग्रेस सरकारें गरीबों के हितों के लिए ठोस योजना नहीं बना सकीं। भाजपा सरकार ने बिजली उत्पादक राज्य की जनता को 60 यूनिट फ्री बिजली दी। सर्विस व मीटर चार्ज भी नहीं लिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना घर मानते हैं। यहां के विकास के लिए केंद्र सरकार से 800 करोड़ का बजट मिला है। प्रदेश में पांच दशकों तक सत्ता में रही कांग्रेस सरकारें गरीबों के हितों के लिए ठोस योजना नहीं बना सकीं। भाजपा सरकार ने बिजली उत्पादक राज्य की जनता को 60 यूनिट फ्री बिजली दी। सर्विस व मीटर चार्ज भी नहीं लिया जा रहा है। किसान-बागवानों को सिंचाई ट्यूबवैल में बिजली 30 पैसे प्रति यूनिट कर दिया है, जिसका सीधा लाभ लाखों घरेलू उपभोक्ताओं व किसान-बागवानों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री सोमवार को पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के भरली में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पांच दशकों तक सता में काबिज रही कांग्रेस गरीबों के हितों को कार्य नहीं कर सकी। भाजपा सरकार ने हिमकेयर योजना से 2.15 लाख लोगों का उपचार करवाया। 3.25 लाख घरेलू गैस कनेक्शन मुफ्त दिए। सरकार ने प्रदेश में मात्र 20 वेंटिलेटर को बढ़ाकर एक हजार किया है। ऑक्सीजन प्लांट दो ही थे। कोरोना काल में हिमाचल में आक्सीजन प्लांटों की बढ़ाकर 50 कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड समेत चार राज्यों में भाजपा की सरकार फिर से बनी है। विकास के दम पर हिमाचल प्रदेश में भी नवंबर में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी गरीबों के लिए बेहतर योजनाएं ही नहीं बनाई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पांवटा साहिब विस क्षेत्र में करीब 214 करोड़ लागत की 32 विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।