मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा में मंगलवार को ही डॉक्टरों, छात्रों और स्टाफ को कोवड ड्यूटी करने पर इंसेंटिव देने का एलान किया, लेकिन मंगलवार को ही उन्हीं की सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने शिमला में यह आदेश वापस ले लिए। सूत्रों के अनुसार आदेश वापस लेने के पीछे इंसेंटिव कम होना कारण बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि विभाग बुधवार को दोबारा नई इंसेंटिव दरों के साथ अधिसूचना जारी कर सकता है।