मुख्यमंत्री ने किया बैंटनी कैसल का दौरा किया
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शुक्रवार को बैंटनी कैसल शिमला का दौरा किया और इस ऐतिहासिक भवन के नवीनीकरण में प्रगति की समीक्षा की। इस भवन का एडीबी परियोजना के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जीर्णोद्धार कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए ताकि इसे जल्द से जल्द अधिकारियों को सौंपा जा सके। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा उपस्थित थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर में शीश नवाया और पूजा.अर्चना की। मुख्यमंत्री ने यज्ञ में भी भाग लिया और प्रदेशवासियों की समृद्धि, शांति और कल्याण के लिए प्रार्थना की। ब्यूरो