वरिष्ठ आईएएस बीके अग्रवाल के मुख्य सचिव बनने के बाद से लगातार शासन की तस्वीर बदलती जा रही है। कई अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव के बाद दो दिन पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ा बदलाव किया गया है।
अभी तक सिर्फ क्वालिटी कंट्रोल और विजिलेंस का जिम्मा संभाल रहे मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू को अब मुख्यमंत्री कार्यालय में भी बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है।
नए आदेश के तहत अब मुख्यमंत्री के स्तर पर निस्तारण के लिए आने वाली छह विभागों की फाइलें अब अतिरिक्त प्रधान सचिव कुंडू के जरिये अप्रूव हुआ करेंगी। इनमें आईपीएच, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और आयुर्वेद विभाग शामिल हैं।
इसके अलावा पुलिस महकमे के तबादलों की फाइल भी अब संजय कुंडू ही निस्तारित कराया करेंगे। इस आदेश के साथ ही अब कुंडू का कद भी शासन में बढ़ गया है।