मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने दौरे के दौरान करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। दून के लोगों की सबसे पुरानी कॉलेज की मांग वीरभद्र सिंह ने पूरी कर दी है।
मुख्यमंत्री द्वारा बरोटीवाला में कॉलेज खोलने की घोषणा करते ही पंडाल में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके अलावा नंदपुर के पंगा व जामन का डोरा में प्राथमिक पाठशालाएं खोलने की घोषणा की।
छमकड़ी की प्राथमिक पाठशाला को मिडिल स्कूल का दर्जा दिया। यही नहीं झाड़माजरी जगजीत नगर, रामपुर व बधोणी घाट के मिडिल पाठशालाओं को उच्च पाठशाला का दर्जा दिया जबकि मधाला व लोधी माजरा की पाठशालाओं को 12वीं तक किया गया।