फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अनाडेल पीएचसी को क्लब ने भेंट की ईसीजी मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इनर व्हील क्लब शिमला ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनाडेल को एक इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) मशीन दान की। यह पहल स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। क्लब की अध्यक्ष कुशा पंडित चावला ने कहा कि यह उपकरण हृदय रोगों का पता लगाने में सहायक होगा। डॉक्टर अभिलाषा ने बताया कि हृदय संबंधी बीमारियों के लिए त्वरित और सटीक निदान आवश्यक है। नई ईसीजी मशीन से मरीजों का इंतजार कम होगा और केंद्र की दैनिक निदान क्षमता बढ़ेगी। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब शिमला के प्रतिनिधि और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनाडेल के वरिष्ठ चिकित्सा कर्मचारी मौजूद थे। इस मौके पर जिला कांग्रेस के सलाहकार एवं ट्रेडिंग बोर्ड के निदेशक मलकीत सिंह, कैथू की पार्षद कांता सुयाल, अनाडेल की पार्षद उर्मिला कश्यप, अश्मिता शुक्ला और तरनजीत कौर भोगल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें