शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक की आधे से ज्यादा बर्फ पिघल गई है जिससे स्केटिंग करने वाले युवा मायूस हो गए हैं। वीरवार के बाद अब तक स्केटिंग रिंग में सत्र नहीं हो पाए हैं। लगातार मौसम खराब रहने के चलते रिंक में बर्फ की परत नहीं जम पा रही है वहीं रात के समय भी बादल छाए रहने से अब बर्फ पूरी तरह पिघल गई है। अभी तक आइस स्केटिंग रिंक में 13 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। रिंक प्रबंधन ने बताया कि आने वाले दिनों में सत्रों की संख्या मौसम पर निर्भर करेगी। क्लब के सहायक सचिव पंकज प्रभाकर ने कहा कि तापमान में और गिरावट आने पर ही रिंक लंबे समय तक जम सकेगा जिससे नियमित सत्र सत्र होंगे। संवाद