फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में सात घंटों में सामान्य से 305 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें कहां कितनी हुई बारिश

Fri, 02 Aug 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में सात घंटों में सामान्य से 305 फीसदी अधिक बादल बरसे। रेड अलर्ट के बीच 31 जुलाई रात 10 बजे से एक अगस्त सुबह पांच बजे तक 37.7 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
मनाली: बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद मलबे के पास खड़े लोग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच 31 जुलाई रात 10 बजे से एक अगस्त सुबह पांच बजे तक 37.7 मिलीमीटर बारिश हुई। प्रदेशभर में सात घंटों में सामान्य से 305 फीसदी अधिक बादल बरसे। बुधवार शाम तक मानसून सीजन में 36 फीसदी कम बारिश हुई थी। अब यह अंतर 27 फीसदी रह गया है। मानसून सीजन की पहली जोरदार बारिश ने इस अंतर को नौ फीसदी कम कर दिया है।

विज्ञापन


हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, सिरमौर, सोलन, शिमला और कुल्लू जिला में बुधवार रात से वीरवार सुबह तक बादल झमाझम बरसे। इस अवधि में 9.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस दौरान 37.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। जिला किन्नौर में सामान्य से 7 और लाहौल-स्पीति में 20 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। शेष जिलों में सामान्य से अधिक बादल बरसे। जिला बिलासपुर में सामान्य से 320, चंबा में 366, हमीरपुर में 811, कांगड़ा में 305, कुल्लू में 453, मंडी में 300, शिमला में 264, सिरमौर में 447, सोलन में 396 और ऊना में 130 फीसदी अधिक बारिश हुई।

उधर, मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अभी भी सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। 26 जून को मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया था। 26 जून से एक अगस्त तक 266.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 366 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश ही चल रही है। जिला बिलासपुर में सामान्य से 23, चंबा में 32, हमीरपुर में 27, कांगड़ा में 5, किन्नौर में 49, कुल्लू में 20, लाहौल-स्पीति में 79, मंडी में 11, शिमला में 9, सिरमौर में 34, सोलन में 33 और ऊना में 39 फीसदी कम बारिश जर्द हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस क्षेत्र में कितनी हुई बारिश
 
क्षेत्र बारिश मिलीमीटर में
पालमपुर 212
धर्मशाला 183
कांगड़ा 150
पांवटा साहिब 121
नाहन 99
कुफरी 89
सोलन  69
शिमला 64
बिलासपुर 56
बरठीं 50
देहरा 34
कसौली 33
मनाली 30
चंबा 27
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें