उपमंडल भरमौर की बडग्रां पंचायत के पलानी नाला में बना अस्थायी पुल रविवार को बाढ़ की चपेट में आने से बह गया। इसके चलते पंचायत के लोगों को नाले के बीच होकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
पुल बहने के बाद सोमवार को पंचायत के छात्रों को भरमौर कॉलेज और स्कूल में पढ़ने जाने के लिए नाले के पानी के होकर आवाजाही करनी पड़ी। अभिभावकों को बच्चों को नाला पार करवाने के लिए स्वयं उनके साथ जाना पड़ा।