फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में बादल फटने से एक की मौत, कई घर बहे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में देर रात और सुबह के समय हुई मूसलाधार बारिश से कई घरों समेत दर्जनों सड़कें बह गई हैं। चंबा में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। चंबा के साहो में बादल फटा है। यहां कई घंटों तक मूसलाधार बारिश होती रही।
विज्ञापन


इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये शख्स पैदल घर जा रहा था। इसके अलावा दर्जनों घर व सड़कें तेज पानी के बहाव में बह गए हैं। जिले में लाखों का नुकसान हुआ है। सड़कें बंद होने से प्रशासन की भी कई गाड़ियां बीच में ही फंस गई है।

मौके पर मदद नहीं पहुंच पा रही है जबकि कई इलाकों में हालात बेहद खराब हो गए हैं। दर्जनों गाड़ियां जिले में फंसी हुई हैं। इनमें कई गाड़ियों सैलानियों की भी बताई जा रही है। इसके अलावा लोगों की फसलें तबाह हो गई हैं। जमीन मलबे में बदल गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

हिमाचल के कई इलाकों में जोरदार बारिश

चंबा के अलावा हिमाचल के अन्य जिलों में भी जोरदार बारिश हुई है। इससे एक ओर जहां गर्मी और सूखे से राहत मिली है तो दूसरी ओर फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। देर रात कई इलाकों में 50 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।

वहीं, राजधानी शिमला में भी सुबह आठ बजे तक बारिश का‌ सिलसिला जारी रहा। यहां भी भारी बारिश के बाद मौसम सुहावना बन गया है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून आने में अभी देर है। मगर पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक दो दिन बारिश जारी रह सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें