फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जनेड़घाट के गांवों में चलेगा स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। पंचायत जनेड़घाट में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान का शुभारंभ हुआ। इसमें पंचायत प्रधान शुचिता आनंद और सचिव राजीव ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने जीतनगर बाजार में सफाई की। तालाब, बावड़ी और शनि मंदिर परिसर जैसे सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा-कचरा हटाया गया। पंचायत सचिव राजीव ठाकुर ने बताया कि यह अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में चरणबद्ध तरीके से सफाई की जाएगी। अभियान के दौरान रास्तों के किनारे उगी झाड़ियों की कटिंग होगी। रास्तों और सार्वजनिक स्थानों से पॉलिथीन व अन्य कचरा भी हटाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें