शिमला। राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने शुक्रवार को एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रधानाचार्य जय देव नेगी ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताया। नेगी ने कहा कि स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ वातावरण के साथ अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करता है। एनएसएस प्रभारी प्रभात किरण के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों की सफाई की। विद्यार्थियों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने के लिए भी जागरूक किया गया। संवाद