फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिज से जाखू तक चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में वीरवार को खेल एवं सांस्कृतिक संघ ने शहीदों के सम्मान में मेरा भारत–मेरी जिम्मेदारी पहल के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में 120 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया। संघ के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि शिमला में रिज से लेकर जाखू तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने रिज मैदान से जाखू हनुमान मंदिर तक पूरे मार्ग को साफ किया। संघ के सचिव कविन ऋतुराज, उपाध्यक्ष अभिनव गौतम और शुभम चक्रवर्ती समेत में कई युवाओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रास्ते में लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र कर उसके दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें